MP: कथावाचक को व्यास पीठ पर हार्ट अटैक, मौत:राजगढ़ में कथा सुनाई; लोग भजनों पर नाच रहे थे

राजगढ़। राजगढ़ के सारंगपुर में एक कथावाचक को व्यास पीठ पर हार्ट अटैक आ गया। वे बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालु उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया।

कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज गुरु पूर्णिमा पर रविवार को पाड़ल्या आंजना गांव के गुरु आश्रम में कथा कर रहे थे। करीब 2 घंटे 35 मिनट चली कथा के अंत में आरती के पहले वे भजन सुना रहे थे। श्रद्धालु भजनों पर नाच रहे थे। इसी बीच पंडित गोपाल कृष्ण व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।

उज्जैन के रहने वाले थे कथावाचक
आयोजक समिति के सदस्य विजय सिंह लववंशी ने बताया, ‘महाराज को पहले पचोर के निजी अस्पताल फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे उज्जैन के रहने वाले थे।’ सोमवार को कथावाचक का पार्थिव शरीर राजगढ़ के गुरु आश्रम लाया गया। यहां श्रद्धांजलि के बाद शव को उज्जैन के लिए रवाना किया गया। उज्जैन के आश्रम में अंतिम संस्कार किया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles