Dharm: खुद को भगवान कहने वाले संतों पर लगेगा प्रतिबंध, 112 महामंडलेश्वर और साधु संतों को थमाया नोटिस

उज्जैन। उज्जैन पहुंचे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज ने उन संतों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है, जो सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों में जुटे और अपने आप को भगवान समझने वाले संतों पर आने वाले कुम्भ में प्रतिबंध लगाकर उनका प्रवेश रोका जाएगा। भगवान कृष्ण पर अशोभनीय बात करने वाले महामंडलेश्वर कुमार स्वामी पर भी कार्रवाई की बात अध्यक्ष ने की है।

उज्जैन के कुम्भ को अब चार वर्ष का समय शेष रह गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पूरी महाराज व्यवस्था देखने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई धार्मिक मंचों से अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने और नमाज पढ़ने के मामले सामने आए हैं। ऐसे संतों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें प्रयागराज में 2025 में होने वाले कुंभ मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छह महामंडलेश्वर को निष्कासाति करने के संबंध में कहा कि फिलहाल दो माह पहले सिर्फ उज्जैन में महिला महामंडलेश्वर को निष्कासित किया है, अन्य किसी को नहीं।

112 संतों को नोटिस, सितम्बर तक जवाब देने को कहा

112 संतों को नोटिस देने के संबंध में महंत पुरी जी ने कहा कि सभी अखाड़ों की अपनी व्यवस्था है। अखाड़े से संबंधित किसी संत को गलती करने पर उनके अखाड़े ने नोटिस जारी किया होगा और वही कार्रवाई करेंगे। जूना अखाड़े ने 54 संत, श्री निरंजनी अखाड़े ने 24 संतों और निर्मोही अनी अखाड़े ने 34 संतों को नोटिस देकर आदेशित किया है कि 30 सितंबर तक संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ऐसे संतों को कुंभ मेले में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles