Mahila Congress का नारी न्याय आंदोलन:राजभवन जा रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, प्रदर्शन के दौरान विभा पटेल चक्कर खाकर गिरीं

Bhopal। कांग्रेस के नारी न्याय आंदाेलन का दूसरा चरण बुधवार को भोपाल से शुरू हुआ। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और महिला कांग्रेस नेता विभा पटेल शामिल हुईं। यहां से कार्यकर्ता राजभवन के लिए रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस पर महिला नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान गर्मी की वजह से विभा पटेल बेहोश हो गई थीं।

विभा पटेल बोलीं- मध्यप्रदेश अत्याचार में पहले नंबर पर

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विभा पटेल ने कहा, ‘महिला अत्याचार में मध्यप्रदेश पहले नंबर पर है। यहां हर दिन रेप की 17 घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए बने कानून को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। अपराधियों में खौफ होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता। पीड़ित को भटकना पड़ता है।
आर्थिक, सामाजिक और यौन उत्पीड़न, महिला आरक्षण, जातिगत जनगणना, बेलगाम महंगाई, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे कई मुद्दे हैं। हम यह भी चाहते हैं कि लाड़ली बहनों की लिस्ट से काटे गए नाम वापस जोड़े जाएं।’

Mahila Congress का नारी न्याय आंदोलन:राजभवन जा रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, प्रदर्शन के दौरान विभा पटेल चक्कर खाकर गिरीं 6
Exit mobile version