Vishleshan

Rahul Gandhi के खिलाफ टिप्पणी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष BJP नेताओं पर FIR की माँग को लेकर डटे

IMG 20240917 WA0022

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष RahulGandhi पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह, महाराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड जैसे नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है।

इन नेताओं पर FIR की माँग को लेकर भोपाल के TT नगर थाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्रीगण PC शर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, अरुण श्रीवास्तव, मुकेश नायक, केके मिश्रा, संतोष परिहार, पुनीत टंडन सहित कई नेता पहुंचे थे। वहां फिर दर्ज करने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद ये नेता थाने में ही धरने पर बैठ गए।

Rahul Gandhi के खिलाफ टिप्पणी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष BJP नेताओं पर FIR की माँग को लेकर डटे 2
Exit mobile version