MP: खजुराहो सीट से सपा के मनोज होंगे वीडी शर्मा के सामने संयुक्त उम्मीदवार

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने डॉ. मनोज यादव को इस सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा के सामने चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन है, जिसे लेकर सपा को मध्य प्रदेश से एक सीट कांग्रेस ने दी थी।

MP: खजुराहो सीट से सपा के मनोज होंगे वीडी शर्मा के सामने संयुक्त उम्मीदवार 6

मनोज यादव समाजवादी पार्टी के मध्यप्रदेश के महासचिव हैं  और वो राजधानी भोपाल में रहते है। जबकि मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। 2014 लोकसभा का चुनाव विदिशा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बिजावर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बाद में रेखा यादव को टिकट दिया। हालांकि बाद में रेखा यादव ने भी चुनाव नहीं लड़ा।

खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एमपी की 7 सीटों पर चुनाव होना है।

Exit mobile version