BJP : राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए शिवराज ने तेज की लॉबिंग…!

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यख के लिए एक बार फिर तेजी से चलने लगा है। सूत्र बताते हैँ कि संघ के पुराने चेहरे संजय जोशी कि वापसी भी संगठन महासचिव के तौर पर हो सकती है।

भाजपा की अंदरूनी राजनीति करवट लेती नजर ए रही है। हालांकि फिलहाल मोदी या शाह की ताकत ओम होने की कोई स्थिति नहीं दिख रही है, लेकिन संघ के दबाव में ना चाहते हुए भी संजय जोशी की पार्टी में वापसी की चर्चा को बाल मिला है। उन्हें अध्यक्ष तो नहीं पर संगठन महामंत्री अवश्य बनाया जा सकता है। हालांकि अभी भी जोशी के लिए मोदी और शाह मानसिक तौर पर तैयार नहीं हो पाए हैँ।

जहाँ तक अध्यक्ष का मुद्दा है, तो दोनों वरिष्ठ नेता अध्यक्ष पद के लिए कोई एक नाम तय नहीं कर सके हैँ। हालात ये हैँ कि आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी निर्वाचित नहीं हो सके हैँ। इनमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। मप्र का अध्यक्ष भले ही नहीं बन सका है पर पूर्व सी एम और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कि दावेदारी फिर मजबूत होती दिखने लगी है। शिवराज गुपचुप तरीके से लॉबिंग में जुटे हैँ। और संघ को उन पर कोई आपत्ति भी नहीं है। लेकिन समस्या ये है कि अमित शाह और मोदी कि पहली पसंद शिवराज कतई नहीं हैँ। यहाँ एक समस्या और होगी, शिवराज और जोशी के भी सम्बन्ध अच्छे नहीं रहे हैँ। हालांकि सम्बन्ध बेहतर करने के प्रयास अवश्य किये जा रहे हैँ।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles