नीतेश राणे बोले- मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुन कर मारेंगे, वीडियो आते ही दो एफआईआर

अहमदनगर। धर्म गुरु राम गिरी महाराज के समर्थन में रविवार (1 सितंबर) को महाराष्ट्र के अहमदनगर में सकल हिंदी समाज आंदोलन हुआ। इसमें भाजपा विधायक नीतेश राणे ने कहा- महंत रामगिरी महाराज के बारे में कोई कुछ बोलेगा तो मस्जिद में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। राणे के भाषण का वीडियो सामने आने के बाद अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार को श्रीरामपुर और तोपखाना थाने में 2 एफआईआर दर्ज की है।
राणे ने अपने भाषण के दौरान कहा- अगर हमारे रामगिरि महाराज की तरफ…. (अपशब्द बोलते हुए) नहीं तो यह बोलेंगे कि मराठी में बोल गया, इसलिए तेरे को जो भाषा समझ आती है, उसी भाषा में धमकी देकर जा रहा हूं। अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। इतना ध्यान रखना।

नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर?


बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस क्षेत्राधिकार में दो अलग-अलग मौकों पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दो एफआईआर दर्ज की गई है।
उनके खिलाफ तोफखाना पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. नितेश राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है. तोफखाना पुलिस आज नितेश राणे को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने वाली है।

रामगिरि महाराज के बयान पर हंगामा

बता दें कि महंत रामगिरि महाराज पर ही पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप है. इसके खिलाफ मुस्लिम नेताओं ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया है और एफआईआर भी दर्ज कराई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles