Vishleshan

MP: वीडी शर्मा ने कहा- कमल नाथ व उनके नजदीकियों के खिलाफ ईडी को भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं, तो क्या अब…?

WhatsApp Image 2022 10 16 at 00.46.36 2

भोपाल। ईडी को कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व उनके नजदीकियों के विरुद्ध साक्ष्य मिले हैं। भ्रष्टाचार व चंदे के धंधे के ठोस सबूत मिले हैं तो कार्रवाई हो सकती है। आयकर विभाग की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है।

MP: वीडी शर्मा ने कहा- कमल नाथ व उनके नजदीकियों के खिलाफ ईडी को भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं, तो क्या अब...? 2

मोदी शासनकाल में संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। जो आंदोलन करते नजर आ रहे हैं वे एक परिवार के दल हैं। उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है। यह बात रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में पत्रकारवार्ता में कमल नाथ को घेरते हुए कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2019 में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कमल नाथ के निवास पर की गई कार्रवाई में ईडी को उनके विरुद्ध साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनके नजदीकी लोगों की दो कंपनियों की भूमिका मिली है। इससे स्पष्ट हुआ है कि ठेकों के एवज में करोड़ों रुपये का लेन-देन नगद में हुआ है। कमल नाथ को जनता के समक्ष चंदे के धंधे का हिसाब देना चाहिए।

कांग्रेस ने केवल टैक्स चोरी नहीं की बल्कि घोटालों को भी अंजाम दिया- विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां देश की 140 करोड़ जनता को ये भरोसा दिलाते हैं कि उनके खून और पसीने की पाई-पाई देश को समर्पित है, वहीं भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी व इंडी गठबंधन का नया करप्शन जनता के सामने आ रहा है।कांग्रेस ने केवल टैक्स की ही चोरी नहीं की, बल्कि 2004 से 2014 तक देश में बहुत से घोटालों को भी अंजाम दिया। कांग्रेस कार्यालय से लेकर मध्य प्रदेश के करप्शननाथ के नाम से चर्चित कमल नाथ आवास तक सब भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर लोग भाजपा की सदस्यता कर रहे ग्रहण
चुनाव से पहले भाजपा के भर्ती अभियान से जुड़े सवाल के जवाब में शर्मा ने कहा कि केवल कांग्रेस व राजनीतिक दलों के लोग भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।

पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर देश के जाने-माने खिलाड़ी, कलाकार व प्रबुद्धजन भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मेवा खाने के लिए राज करती है, भाजपा देश सेवा के लिए तत्पर रहती है। कमल नाथ छिंदवाड़ा में विकास को लेकर खोखले वादे करते हैं। इस बार वे जनता से आखें नहीं मिला पाएंगे।

Exit mobile version