Vishleshan

MP: खजुराहो सीट पर आरबी प्रजापति को सपा का समर्थन; सपा प्रत्याशी का फॉर्म हो गया था निरस्त

भोपाल। खजुराहो लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने आरबी प्रजापति (राजा भैया) को समर्थन देने की घोषणा की। वे इंडिया गठबंधन में शामिल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट पर सपा ने पहले डॉ. मनोज यादव को कैंडिडेट घोषित किया था। बाद में उनकी जगह मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया। लेकिन, स्क्रूटनी में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पार्टी ने यह निर्णय कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन से जुड़ी सभी पार्टियों से चर्चा के बाद लिया है।

Exit mobile version