MP: बुधनी से रमाकांत भार्गव लड़ेंगे चुनाव: भाजपा प्रत्याशी घोषित, विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत को टिकट

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बुधनी सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। जबकि विजयपुर सीट से वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है।दोनों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। 23 तारीख को नतीजे आएंगे।

रमाकांत भार्गव विदिशा संसदीय सीट से सांसद थे। 2024 में उनका टिकट काटकर सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से चुनाव लड़ाया गया था। भार्गव शिवराज सिंह चौहान के करीबी भी माने जाते हैं। वे बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के 6 चुनाव के संचालक की भूमिका में रहे।

img 20241019 2019308634210786765669217
MP: बुधनी से रमाकांत भार्गव लड़ेंगे चुनाव: भाजपा प्रत्याशी घोषित, विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत को टिकट 4

विजयपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर मंत्री रामनिवास रावत का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर विजयपुर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफा देने के कारण ही विजयपुर सीट खाली हुई थी। बाद में उन्हें सरकार में मंत्री बनाया गया। लिहाजा ये तय माना जा रहा था कि रामनिवास रावत ही भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस से बुधनी के लिए ये 4 दावेदार

राजकुमार पटेल- 1993 से 1998 तक विधायक रहे उसी दौरान शिक्षा राज्यमंत्री रहे। 1998 में बडे़ भाई देवकुमार पटेल को टिकट मिला था।
विक्रम मस्ताल- टीवी सीरियल में भगवान हनुमान का रोल निभा चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी से प्रत्याशी रह चुके हैं।
अजय पटेल- युवा कांग्रेस के बुधनी विधानसभा के 10 साल से अध्यक्ष हैं। पिता डॉक्टर हैं। किसान परिवार से आते हैं।
महेश राजपूत- बुधनी के दो बार जनपद अध्यक्ष रहे। 2008 में कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं।

img 20241019 2019455888103069052277882
MP: बुधनी से रमाकांत भार्गव लड़ेंगे चुनाव: भाजपा प्रत्याशी घोषित, विजयपुर में मंत्री रामनिवास रावत को टिकट 5

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles