MP l: रामनिवास रावत को 14 दिन बाद विभाग दिया, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय संभालेंगे, नागर का कद घटाया

भोपाल । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को मंत्री बनने के 14 दिन बाद रविवार को विभाग का आवंटन कर दिया गया। उनको वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 8 जुलाई को उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। अभी तक वन व पर्यावरा विभाग नागर सिंह चौहान संभाल रहे थे।

नागर सिंह चौहान के पास अब तीन में से एक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ही बचा है। इसे कैबिनेट में उनके कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने रविवार को मंत्रिमंडल में इस बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी।

छह बार के विधायक हैं रावत
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। वहां से हरि झंडी मिलने के बाद रावत को विभाग का आवंटन कर दिया गया। लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। छह बार के विधायक रावत इससे पहले भी कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रावत को मंत्री पद की राज्यपाल को दो बार शपथ दिलाना पड़ी थी। पहले उन्होंने राज्यमंत्री बतौर शपथ ली, बाद में पता चला तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

img 20240721 1814147228953554416202227
MP l: रामनिवास रावत को 14 दिन बाद विभाग दिया, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय संभालेंगे, नागर का कद घटाया 5
img 20240721 1812363555539622511422620
img 20240721 1813086909397901849267100

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles