Vishleshan

MP: शिवराज सिंह के गृहक्षेत्र में रेत डंपर के निकलने को लेकर हुआ विवाद, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां…

Zभोपाल। नर्मदापुरम जिले की सीमा से लगे बुदनी तहसील में आने वाले ग्राम जनमासा में दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से गूंज गया। रेत के डंपरों के निकलने और उनसे अवैध वसूली करने की बात पर दो पक्षों में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि गांव के ही अशोक और राघव शर्मा ने घर की छत से बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दूसरा पक्ष बाल-बाल बच गया।

जनमासा गांव नर्मदा तट पर बसा हुआ है और होशंगाबाद के ठीक सामने है। यहां से आए दिन रेत के उत्खनन की शिकायतें सामने आती रहती हैँ। घटना को लेकर भी रेत से भरे डंपरों को निकलने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

चुनावी आचार संहिता में फायरिंग की घटना को लेकर अब प्रशासन भी सकते में आ गया है। इस बात की चर्चा है कि जिस बंदूक से फायरिंग की गई, उसे थाने में जमा क्यों नहीं कराया गया। फिलहाल बुदनी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अशोक शर्मा और राघव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गृहग्राम जैत से जनकपुर जनमासा ग्राम नजदीक है। शिवराज सिंह से आसपास के ग्रामीण सीधे जुड़े हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जैत , डोबी , बकतरा, जनकपुर और जनमासा में सीधा हस्तक्षेप है।

Exit mobile version