Vishleshan

MP: कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शाम‍िल

IMG 20240430 151626

Oplus_131072

श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के साथ मुरैना महापौर शारदा सोलंकी भाजपा में शामिल हो गई। मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। रावत के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव विजयपुर पहुंचे। सभा में सबसे पहले कांग्रेस के स्थानीय विधायक रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री के सामने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। चंबल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला।

Exit mobile version