MP congress: जीतू पटवारी की 177 सदस्यीय टीम घोषित:मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 71 महासचिव, 17 उपाध्यक्ष शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम घोषित हो गई है। पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी मिलने के करीब 10 महीने बाद 177 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस टीम में करीब 21 महिलाओं को जगह दी गई है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।

टीम जीतू पटवारी में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

दिग्विजय के बेटे जयवर्धन समेत 17 उपाध्यक्ष बनाए
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 17 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल है। 17 उपाध्यक्षों में दो महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।

कमलनाथ, दिग्विजय कार्यकारी सदस्यों में शामिल

16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी शामिल है।

img 20241026 224804531543579372552101
MP congress: जीतू पटवारी की 177 सदस्यीय टीम घोषित:मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 71 महासचिव, 17 उपाध्यक्ष शामिल 7
img 20241026 2248172084093285038521954
img 20241026 2248304700196242936021227
img 20241026 2248495761631206081363024
img 20241026 2249055087868050953018287

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles