MP congress: जीतू पटवारी की टीम की घोषणा फिर टली, कार्यकारिणी में औसतन 45 साल के होंगे पदाधिकारी

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम का गठन एक बार फिर टल गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद मामला होल्ड हो गया है। पटवारी की टीम की घोषणा में तीन से चार दिन लग सकते हैं।

हालांकि, कांग्रेस कार्यकारिणी को लेकर प्रदेश के नेताओं की रजामंदी के बाद दिल्ली में भी सहमति मिल चुकी है। एमपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों की औसत उम्र 45 साल होगी। पीसीसी की टीम में 35 से 55 साल तक के नेताओं को मौका मिलेगा। टेक्नीक फ्रेंडली कार्यकर्ताओं को खास जिम्मेदारी दी जाएगी।

11 अक्टूबर को पटवारी को अध्यक्ष बने 300 दिन हो जाएंगे
जीतू पटवारी को पिछले साल 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। साढे़ नौ महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी जीतू की टीम घोषित नहीं हो पाई। 11 अक्टूबर को पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने हुए 300 दिन पूरे हो जाएंगे। उनकी कोशिश है कि 300 दिन पूरे होने के पहले ही कार्यकारिणी घोषित हो जाए।

अब सामान्य वर्ग को सिर्फ 30 फीसदी पद ही मिलेंगे
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बनाए गए फॉर्मूले में अब सामान्य वर्ग के नेताओं को मात्र 30 फीसदी ही पद मिलेंगे। एसटी, एससी, ओबीसी और महिलाओं के लिए 70 प्रतिशत पद रिजर्व किए गए हैं। कमलनाथ की टीम की तुलना में पटवारी की कार्यकारिणी बहुत छोटी होगी। इस लिहाज से हर वर्ग के नेताओं पर मंथन करके नाम फाइनल किए गए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles