MP: कांग्रेस की कार्यकारिणी पर सीएम का तंज, बोले- ऐसी कार्यकारिणी नहीं देखी:वीडी बोले-कमलनाथ-नकुल को पहले जनता ने, अब कांग्रेस ने भी नकारा

भोपाल। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर मुख्यमंंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मैंने तो ऐसी कार्यकारिणी नहीं देखी, जिसमें 17 उपाध्यक्ष, 50 महासचिव हो। इसी कारण से कांग्रेस अपने पतन की तरफ जा रही है।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ को शामिल न किए जाने पर तंज कसा है। भोपाल के चूना भट्‌टी इलाके में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-मेरी ओर से उनको बधाई, जो उनके पदाधिकारी बने हैं। उन पर किसी प्रकार का कमेंट्स करना ये उनकी अपनी व्यवस्था है। कमलनाथ का क्या हुआ? उनके बेटे का क्या हुआ? छिंदवाड़ा की जनता ने तो नकार दिया था, अब कांग्रेस ने भी नकार दिया।

कांग्रेस ने दी सफाई, शेष रहे नेताओं की भी होगी नियुक्ति

इधर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कई सीनियर्स को जगह न मिलने और विवाद की स्थिति बनने पर कांग्रेस ने ट्विट कर सफाई दी है। एमपी कांग्रेस ने X पर लिखा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश : कांग्रेस के प्रिय साथी गण, निश्चित रूप से हम सभी मिलकर प्रदेश में लोकतंत्र, किसान, महिला, मजदूर विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना चाहते हैं। जो कांग्रेस के प्रत्येक साथी की ज़िम्मेदारी भी है।
कल प्रदेश कांग्रेस की हमारी कार्यकारिणी घोषित हुई है। शीघ्र ही प्रदेश सचिव, अनुशासन समिति और राजनीतिक मामलों की सलाहकार समिति की घोषणा की जाना है। इस सूची में शेष रहे साथियों को भी जिम्मेदारी मिलेगी।  नकुलनाथ को लेकर पटवारी ने कहा- नकुल जी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में हैं।

img 20241027 2023437832100554890309817
MP: कांग्रेस की कार्यकारिणी पर सीएम का तंज, बोले- ऐसी कार्यकारिणी नहीं देखी:वीडी बोले-कमलनाथ-नकुल को पहले जनता ने, अब कांग्रेस ने भी नकारा 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles