Vishleshan

MP: CM मोहन के बोल – दिग्विजय-कमलनाथ के लिए महिलाएं भोग-विलास की देवी….

ग्वालियर। ग्वालियर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निशाने पर कांग्रेस रही। सोमवार रात थाटीपुर के महिला सम्मेलन में सीएम ने कहा, ‘कांग्रेसियों के दिलों में महिलाओं के लिए कभी मान-सम्मान नहीं रहा। कमलनाथ आईफा अवार्ड में मुंबई की अभिनेत्री को ला रहे थे। दिग्विजय सिंह बहन-बेटी के लिए गंदा शब्द उपयोग करते हैं। बहन-बेटी के बजाए इनको अपने भोग-विलास की देवी दिखती है।’

मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘CM ने सही कहा है। उनके (दिग्विजय और कमलनाथ) शब्द, भाषा और काम अच्छे होते तो हम कांग्रेस छोड़कर क्यों आते। 2020 के चुनाव में मेरे लिए जो भी कहा गया था, उसे सभी ने सुना था।’

प्रियंका पर हमला- शादी वाड्रा परिवार में की, सरनेम लिखती हैं गांधी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बहन-बेटी का ब्याह हो जाता है तो उसका सरनेम भी बदल जाता है, लेकिन देखो प्रियंका गांधी वाड्रा को, शादी वाड्रा परिवार में की और लिखती हैं गांधी। ये असली गांधी परिवार है ही नहीं, नकली गांधी हैं ये सब।’ राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पिछले 15 साल से फुस्सी बम लेकर घूम रही है।’

Exit mobile version