MP: नाराज मंत्री नागर सिंह दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिले; वायरल वीडियो में हाथ जोड़कर कह रहे हैं -मैं विधायक….!

भोपाल। वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज चल रहे मंत्री नागर सिंह चौहान ने अब खुद को विधायक बताया है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात की। इसके बाद वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर। आज भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती है। मैं पहली बार उनकी धरती को नमन करने नहीं आ पा रहा हूं। इसका खेद है।’

चौहान ने आगे कहा, ‘युवाओं से अपील है कि हम सभी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेकर भारत मां की सेवा में जीवन अर्पित करें।’ वीडियो के आखिर में उन्होंने दोहराया, ‘नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर।’

वन एवं पर्यावरण विभाग छीनकर हाल ही में मंत्री बने रामनिवास रावत को देने पर नागर सिंह चौहान ने सोमवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘सांसद पत्नी अनीता नागर सिंह से भी इस्तीफा दिलवाऊंगा।’ उनके इस बयान पर पार्टी हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। चौहान के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय ही बचा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles