Maharashtra: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नाम किए जारी, सकोली से नाना पटोले, बालासाहब थोराट संगमनेर से

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की पहली सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी एनसीपी शरद गुट और शिवसेना उद्धव गुट के साथ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस की सूची के अनुसार, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सकोली से विधानसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। संगमनेर विधानसभा सीट से बालासाहब थोराट को मैदान में उतारा गया है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम स्व. विलासराव देशमुख के दोनों बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से, तो अमित देशमुख को लातूर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से प्रफुल्ल विनोद राव गुडधे को उम्मीदवार बनाया है।

मौजूदा विधायकों को उनके क्षेत्र से ही मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी ने राज्य के पूर्व सीएम कराड दक्षिण से पृथ्वीराज चह्वाण को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि डी. वाई. पाटिल के पोते ऋतुराज संजय पाटिल को कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिंगायत समुदाय के नेता सिद्धराम म्हेत्रे को पार्टी ने उनकी मौजूदा विधानसभा अक्कलकोट से ही प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी ज्योति गायकवाड़ ने पार्टी ने धारावी सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है।

img 20241024 2246131231526702952089264
Maharashtra: कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों के नाम किए जारी, सकोली से नाना पटोले, बालासाहब थोराट संगमनेर से 4
img 20241024 2246294474151615310460478

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles