Vishleshan

Loksabha elections: रोचक हुआ मैनपुरी का रण, जयवीर से होगा डिंपल का मुकाबला

मैनपुरी। सपा के गढ़ मैनपुरी में चुनाव की बिसात दिलचस्प हो गई है। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तीन चुनावों के बाद भाजपा ने क्षत्रिय चेहरे पर दांव लगाया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। 1996 के बाद से इस सीट पर सपा के प्रत्याशी अजेय रहे हैं। 2014 और 2019 के मोदी लहर वाले चुनाव में भाजपा इस सीट को जीत नहीं पाई थी। मुलायम के निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में भी सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं थीं। सपा ने इस बार भी उनको ही प्रत्याशी बनाया है।वहीं बसपा ने शाक्य चेहरे के रूप में गुलशन देव शाक्य को मैदान में उतारा है। भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

जयवीर स‍िंह का नाम चल रहा था सबसे आगे 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य, सैफई परिवार के दामाद अनुजेश प्रताप सिंह के नाम चर्चाओं में चल रहे थे। इनमें जयवीर सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा था। बुधवार को भाजपा ने जयवीर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

Exit mobile version