Vishleshan

MP: कांग्रेस से 2 बार विधायक रहे हरि बल्लभ ने भाजपा जॉइन की

IMG 20240420 200534

Oplus_131072

भोपाल। शिवपुरी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2 बार विधायक रह चुके हरि बल्लभ शुक्ला ने भोपाल में भाजपा जॉइन कर ली। वे एक बार समानता दल से भी विधायक चुने गए। शुक्ला ने सीएम डॉ. मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। उनके साथ उनके बेटे आलोक शुक्ला ने भी कांग्रेस छोड़ दी। आलोक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष थे।

हरिवललभ लगभग हर चुनाव में पार्टी बदलने वाले नेता के रूप में प्रसिद्ध हो रहे हैं। शुक्ला भाजपा के अलावा बरैया द्वारा बनाई पार्टी और उमा भारती द्वारा बनाई गई पार्टी में भी रह चुके हैं।

बता दें, पिता के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उपचुनाव 4 लाख वोटों से जीता था। वहीं, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2004 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त सिंधिया हरि बल्लभ शुक्ला से महज 86 हजार वोटों से जीत सके थे। यह चुनाव हरि बल्लभ ने भाजपा की ओर से लड़ा था।

Exit mobile version