MP: कमलनाथ के बंगले में विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच मारपीट…

छिन्दवाड़ा। छिंदवाड़ा के परासिया से कांग्रेस विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार को जिले के शिकारपुर स्थित पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर हुई। विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर दलाली करने का और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि विधायक ने अपशब्द कहे थे। इसकी शिकायत कमलनाथ से भी की गई है।

कमलनाथ ने बुलाई थी कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व सीएम कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद शुक्रवार को परासिया विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार भी मौजूद थे। सभी लोग पूर्व सीएम के ऑफिस में बैठे थे।

इसी दौरान, सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार परभाजपा में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर संजय पुन्हार भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि विधायक ने संजय पुन्हार की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गार्ड ने बीच-बचाव किया।

कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर संजय पुन्हार भड़क गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि विधायक ने संजय पुन्हार की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और गार्ड ने बीच-बचाव किया।

विधायक सोहन वाल्मीकि बोले- मुझसे अभद्रता की

घटना के बाद परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि बैठक में शामिल नहीं हुए। वह बैठक शुरू होने से पहले वापस परासिया लौट गए। विधायक ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘ मारपीट हुई है। संजय पुन्हार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम नहीं करते। वह दलाली करते हैं।
वह हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। हमने कहा था कि ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए, जिससे संगठन को कमजोर होने से बचाया जा सके। यही बात इन्हें बुरी लगी। हमने कमलनाथजी को बोल दिया है कि ऐसे लोगों की संगठन में जरूरत नहीं है।’

संजय पुन्हार ने कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद

संजय पुन्हार का कहना है, ‘यह पार्टीगत मामला है। कमलनाथ जी की बैठक से पहले विवाद हुआ। मैं भी बैठक के लिए गया था। बार-बार विधायक जी अपशब्द कह रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद हुआ है। पार्टी फोरम का मामला है। मारपीट नहीं हुई है। झूमाझटकी हुई है।’

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles