Vishleshan

Delhi : विजिलेंस डायरेक्टोरेट ने खत्म की केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी विभव कुमार की सेवाएं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जेल में हैं। इधर दिल्ली के सतर्कता निदेशालय ने केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी हैं. विशेष सचिव, सतर्कता, वाईवीवीजे राजशेखर ने उनके खिलाफ 2007 के एक मामले का हवाला देते हुए उन्हें हटाने का आदेश पारित किया।

आदेश में कहा गया है, सक्षम प्राधिकारी केंद्रीय सिविल सेवा (अस्थायी सेवा) नियम, 1965 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से बिभव कुमार की नियुक्ति को समाप्त करता है। विभव कुमार पर महेश पाल नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने उसके काम में बाधा डालने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Exit mobile version