Congress: विक्रांत को दुमका लोकसभा का जिम्मा, युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

भोपाल। प्रदेश के झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया इन दिनों चर्चाओं में हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें झारखंड की डुमका लोकसभा सीट का एआईसीसी समन्वयक बनाया है। इस जिम्मेदारी पर विक्रांत ने कहा, मैं इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा।
इधर, उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। इस संबंध में एक चि_ी वायरल हो रही है। अभी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अथवा भूरिया की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। इससे साफ है कि यह चि_ी फर्जी है।
गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश की जा रही है। इस पद के लिए पहले राहुल गांधी ने 35 वर्ष तक के युवाओं को लेने का मन बनाया था। 3 सितंबर को इसके लिए इंटरव्यू हुए। 16 नेता राहुल के इस इंटरव्यू में शामिल हुए, लेकिन ये सभी राहुल गांधी के पैमाने पर फिट नहीं बैठे। इस पर राहुल नाराज भी हुए।
दूसरे इंटरव्यू में पहुंचे भूरिया
इसके बाद फिर इंटरव्यू रखा गया। इसमें उम्र का क्राइटेरिया 41 वर्ष रखा गया। 10 नेता इसमें शामिल हुए। इन्हीं में विक्रांत भूरिया भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि विक्रांत का इंटरव्यू अच्छा गया है। लिहाजा, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी नियुक्ति को लेकर एक चि_ी भी वायरल हो रही है। उधर, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने दिल्ली स्थित दफ्तर खाली कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की जल्द घोषणा होगी। इसमें विक्रांत भूरिया सभी दावेदारों में सबसे आगे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles