Congress: कांग्रेस ने कई राज्यों में की सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति, एमपी के कुणाल चौधरी राष्ट्रीय सचिव बने, महाराष्ट्र भेजा

नई दिल्ली। कांग्रेस में बड़े पैमाने पर सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुहर के बाद ये लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान समेत अलग-अलग राज्यों का जिक्र है। इन सभी राज्यों में पार्टी नेतृत्व ने सचिव और संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं। इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हर राज्य में एक राष्ट्रीय महासचिव को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। अब सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है। ये प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर दिए गए राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एमपी यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुणाल चौधरी बने महाराष्ट्र के सचिव
कांग्रेस की नई लिस्ट में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमपी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी को महाराष्ट्र में सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। एमपी में इंचार्ज सेक्रेटरी संजय दत्त को छोड़कर सभी प्रभारी सचिव बदल दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में संजय दत्त के साथ अब चंदन यादव, आनंद चौधरी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। रणविजय सिंह लोचव जॉइंट सेक्रेटरी होंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पहली बार जॉइंट सेक्रेटरी पद पर किसी को नियुक्ति किया है।

img 20240830 203104172336023277290821
Congress: कांग्रेस ने कई राज्यों में की सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी की नियुक्ति, एमपी के कुणाल चौधरी राष्ट्रीय सचिव बने, महाराष्ट्र भेजा 6
img 20240830 2031177431997796661622681
img 20240830 2031575481367085939788079
img 20240830 2032588975120710993230217

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles