BJP: अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाई कमेटी, लक्ष्मण मुख्य चुनाव अधिकारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दल ने एक कमेटी गठित की है. मंगलवार (15 अक्टूबर, 2024) को बनाई गई इस समिति में डॉ के लक्ष्मण (बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद) को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नरेश बंसल, रेखा वर्मा और संबित पात्रा सह-चुनाव अधिकारी बनाए गए. यही कमेटी संगठन के चुनाव का संचालन करेगी. आगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा और इस प्रक्रिया के निपटने में करीब दो महीने का समय लगेगा. यह कमेटी पहले राज्यों में संगठन का चुनाव कराएगी. मसलन पहले मंडल, जिला और फिर राज्य के अध्यक्ष का चुनाव होगा।

15 अक्टूबर, 2024 को संगठनात्मक चुनाव के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई. अब इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक अध्यक्ष की चुनाव की तिथियां क्रमशः घोषित होंगी. फिर जिला के अध्यक्ष और राज्य परिषद का चुनाव होगा. राज्य परिषद के बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. राज्य परिषद के सदस्य राज्यों के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. बाद में राष्ट्रीय परिषद के लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles