Vishleshan

Manipur में फिर हिंसा भडक़ी, जिरीबाम में 5 की मौत

IMG 20240907 155915

Oplus_131072

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भडक़ उठी है। जिरीबाम जिले में आज सुबह बंदूकधारियों ने एक बुजुर्ग की सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिरीबाम के ही पहाड़ी इलाके में दो समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है।
दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की। मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे। सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच रातभर संघर्ष चला। 5 लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हथियार या गोला-बारूद लूटे जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों जगहों पर हिंसा में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

Exit mobile version