UP: क्रिकेट की पिच पर दिखा सीएम योगी का जलवा, एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए

लखनऊ। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन शाट्स लगाए। इस दौरान वो बेहद खुश नजर आए और आसपास मौजूद उनके कैबिनेट सहयोगियों ने भी उनका खूब उत्साहवर्धन किया।

मौका था 36वें अखिल भारतीय अधिवक्ता टूर्नामेंट के उद्घाटन का। मुख्यमंत्री योगी ने ट्रॉफी का अनावरण किया और फिर खुद उतर गए बल्लेबाजी करने।
मुख्यमंत्री योगी ने एक के बाद एक कई गेंदों का सामना किया और शाट्स खेले।इस दौरान स्टेडियम का भी माहौल बदल गया क्योंकि मुख्यमंत्री को किसी ने भी इस अंदाज में पहले नहीं देखा था।

img 20241006 2257539016565545313772231
UP: क्रिकेट की पिच पर दिखा सीएम योगी का जलवा, एक के बाद एक बेहतरीन शॉट्स लगाए 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles