BJP अध्यक्ष की रेस में शिवराज, खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान, साउथ से बीएल संतोष और पुरंदेश्वरी दावेदार

नई दिल्ली। BJP और RSS बीते कुछ महीनों से BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। लिस्ट तैयार है, बस किसी एक नाम पर सहमति बनाने और अनाउंसमेंट की देर है। माना जा रहा है कि 10 से 20 मार्च के बीच अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा।

नया अध्यक्ष चुनने के लिए दो तरह के डिस्कशन चल रहे हैं।पहला: किसी ऐसे लीडर को अध्यक्ष बनाने का है, जो संगठन चलाने में माहिर हो, RSS बैकग्राउंड का हो और चुनावी रणनीति में खुद को साबित कर चुका हो। ऐसा इसलिए क्योंकि आगे पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और UP जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
दूसरा: नया अध्यक्ष साउथ इंडिया से हो। बीते 20 साल से कोई दक्षिण भारतीय नेता BJP का अध्यक्ष नहीं बना है। दक्षिण अब भी BJP के लिए अभेद है, जिसे अगले लोकसभा चुनाव में भेदने की तैयारी है। अगले तीन साल में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में चुनाव होने हैं। साउथ इंडिया के लीडर को अध्यक्ष बनाने से यहां BJP को मदद मिलेगी।
अध्यक्ष बनने की रेस में ये तीन नाम सबसे आगे हैं- शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री, मनोहर लाल खट्टर, आवास और शहरी विकास मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री।

सूत्र ये भी बताते हैं, ‘BJP के लिए विधानसभा चुनाव से ज्यादा जरूरी 2029 का लोकसभा चुनाव है।’
दक्षिण भारत के अलावा पूरे देश में BJP कामयाब हो रही है। अहम बात ये है कि दूसरे राज्यों में पार्टी का सैचुरेशन पॉइंट आ चुका है। BJP के लिए चुनौती होगी कि वो नई जमीन और नए वोटर तैयार करे।
ऊपर दिए तीन नामों के अलावा BJP के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी भी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सेंट्रल मिनिस्टर भूपेंद्र यादव भी रेस में हैं। दक्षिण की सुषमा स्वराज कही जाने वालीं डी. पुरंदेश्वरी लिस्ट में इकलौती महिला हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles