NCRB: 2022 तक देशभर में सात लाख से ज्यादा लोग गुमशुदा थे, मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 तक देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 7,85,052 लोग गुमशुदा थे। सर्वाधिक गुमशुदगी पश्चिम बंगाल में दर्ज है, जबकि दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है।

इनमें 2,87,576 पुरुष और 4,97,393 महिलाएं और 1,27,874 बच्चे (18 साल से कम उम्र के) थे। राज्यवार आंकड़े देखें तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 1,12,526 लोग गुमशुदा थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,10,221, मध्य प्रदेश में 98,901, दिल्ली में 58,094 और राजस्थान में 52,450 लोग गुमशुदा थे।

गुमशुदा महिलाओं में वयस्क सबसे ज्यादा
वहीं 2022 तक गुमशुदा कुल 4,97,393 महिलाओं में 12 वर्ष से कम आयु की लड़कियां 9940 हैं। 12 वर्ष-16 वर्ष की लड़कियां 31,405, 15 वर्ष-18 वर्ष की लड़कियां 52,734, लड़कियां/महिलाएं 94,079 और वयस्क महिलाएं (18 वर्ष और उससे अधिक) 4,03,314 थीं।


कहां सबसे ज्यादा महिलाएं गुमशुदा?
गुमशुदा महिलाओं के राज्यवार आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में 2022 तक सबसे ज्यादा यह संख्या 75,835 थी। इसके बाद मध्य प्रदेश में 68,700, महाराष्ट्र में 61,031, राजस्थान में 36,586 और ओडिशा में 33,245 महिलाएं गुमशुदा थीं।

ढूढ़ने वालों में केरल अव्वल तो ओडिशा पीछे
इसके अलावा बताया गया है कि 2022 में कुल 4,01,077 लोगों को ढूढ़ भी लिया गया है। इनमें 1,34,765 पुरुष और 2,66,250 महिलाएं हैं। 2022 में बरामद या पता लगाने का प्रतिशत 51.1 रहा। राज्यों में सबसे ज्यादा यह आंकड़ा केरल का 87.1 प्रतिशत जबकि तेलंगाना का 86.4 प्रतिशत रहा। वहीं सबसे कम ओडिशा का 18.1 प्रतिशत रहा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles