Kisan bayan: कंगना को मानहानि का नोटिस: किसान संघर्ष समिति ने एक सप्ताह में माफी मांगने या दो करोड़ की आर्थिक क्षति देने की शर्त रखी

बैतूल। भाजपा सांसद कंगना रनौत को किसान संघर्ष समिति ने उनके किसान आंदोलन पर दिए बयान के बाद मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्हें एक सप्ताह में अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर समिति उनके खिलाफ आपराधिक और सिविल मामला दायर करेगी। नोटिस में कंगना से 2 करोड़ रु की आर्थिक क्षति की मांग भी की गई है।

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम ने अपने वकील गुरुदत्त शर्मा के जरिए मंगलवार को यह नोटिस भेजा है। रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए नोटिस में किसान संघर्ष समिति ने कंगना के बयान को बेहद आहत करने वाला बताया है। यह नोटिस उनके मनाली स्थित एड्रेस पर भेजा गया है, जिसमें पक्षकार किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुनीलम को बनाया गया है।

मानहानि नोटिस में लिखा- बयान से किसान अपमानित

नोटिस में कंगना को संबोधित करते हुए लिखा है कि, आप भारतीय जनता पार्टी से मंडी लोकसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की निर्वाचित सांसद हैं। आपका क्षेत्र की जनता के प्रति अत्यधिक दायित्व है। दैनिक भास्कर मुंबई से प्रकाशित समाचार-पत्र के अनुसार आपने देश के किसानों, अन्नदाताओं के लिए अत्यधिक आपत्तिजनक और किसानों को अपमानित करने का बयान दिया है।

आपका ये बयान देश के किसानों, अन्नदाताओं को अपमानित, जलील और नीचा दिखाने का होकर काफी अभद्र और आपत्तिजनक है, जो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है। जबकि संयुक्त किसान मोर्चा ने 380 दिनों तक पूरी तरह शान्तिपूर्वक लोकतांत्रिक और अहिंसक आंदोलन चलाया। आंदोलन में 750 किसान भी शहीद हुए थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles