Vishleshan

Kashmir: राहुल बोले- जम्मू-कश्मीर में एक राजा है, उसका नाम एलजी, लोगों का हक छीना, हम इसे वापस दिलाएंगे

IMG 20240904 153348

Oplus_131072

श्रीनगर। राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। वे देश को बांटने का काम कर रहे हैं। हम इसे जोड़ेंगे।

राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी पहले छाती फैलाकर चलते थे। लोकसभा चुनाव के बाद वे अब कंधे झुकाकर आते हैं। पहले बड़े-बड़े भाषण देते थे। इस बार संसद में सिर पर संविधान रखकर घुसे।उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर से स्टेटहुड छीना गया, हम इसे वापस देंगे। यहां राजा का शासन है। यहां के राजा उप-राज्यपाल (LG) हैं। पहले केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाया जाता था। मोदी जी राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को 3 फेज में होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों का नाम तय किया है। इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और प्रियंका का नाम भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं
राहुल ने कहा- ये लोग एक जाति को दूसरी से, एक धर्म को दूसरे से लड़ाएंगे। तमिलनाडु में जाकर कहते हैं तमिल नहीं बोल सकते। इनका मकसद जनता को लड़ाओ और हिंदुस्तान को लूट लो। हमने क्या किया, नफरत के बाजार मोहब्बत की दुकान खोल ली।
22 से 25 अरबपति हैं, मोदीजी ने 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। लेकिन किसानों स्टूडेंट्स का एक रुपया माफ नहीं हुआ। सरकार चले तो सबकी सरकार हो। हम ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं। मैं जानता हूं जम्मू-कश्मीर ने मन बना लिया है। सच्चाई यही है कि INDIA ब्लॉक की सरकार बन रही है।

Exit mobile version