Karnataka: पति की जगह पत्नी बनेगी मुख्य सचिव, 1989 बैच की IAS अधिकारी है शालिनी

बेंगलुरु। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच की अधिकारी डॉ शालिनी रजनीश अतिरिक्त मुख्य सचिव, सह-विकास आयुक्त, कर्नाटक को उनके पति डॉ रजनीश गोयल (IAS: 1986) की जगह मुख्य सचिव (CS) नियुक्त किया गया है। गोयल 31 जुलाई को रिटायर होने वाले है।

शालिनी कर्नाटक के इतिहास में तीसरी नौकरशाह होंगी जो अपने पति की जगह CS बनेंगी। मालती दास जिन्होंने 2 अक्टूबर से 30 दिसंबर, 2006 तक CS के रूप में कार्य किया, ने अपने पति बीके दास की जगह ली, जिन्होंने 1 मार्च से 30 सितंबर, 2006 तक पद संभाला था। बीके भट्टाचार्य और टेरेसा भट्टाचार्य कर्नाटक के CS के रूप में सेवा करने वाले पहले जोड़े थे। भट्टाचार्य ने 2000 में पद संभाला था, और टेरेसा ने 2 जुलाई, 2001 से 30 मार्च, 2002 तक सेवा की थी।
कर्नाटक के बाहर भी लगभग इसी तरह के रोचक संयोग देखने को मिले, जब सुजाता सौनिक (IAS: 1987: MH) ने हाल ही में अपने जूनियर डॉ. नितिन करीर (IAS: 1988: MH) की जगह महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का पद संभाला, लेकिन उनके पति मनोज सौनिक (IAS: 1987: MH) ने डॉ. करीर से पहले मुख्य सचिव का पद संभाला था। एक और रोचक मामला पंजाब का है, जहां विनी महाजन (IAS: 1987: PB) मुख्य सचिव थीं और उनके पति दिनकर गुप्ता (IAS: 1987: PB) राज्य के DGP थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles