IPS : अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद बनाए गए एसएसबी प्रमुख

नई दिल्ली। वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। ओडिशा कैडर के 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एसएसबी के महानिदेशक के पद पर प्रसाद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 तक होगा, जिस दिन वह सेवानिवृत्त होंगे।

नेपाल और भूटान के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 28 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles