IAS नम्रता गांधी को बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगी केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की महिला आईएएस अधिकारी नम्रता गांधी को एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहीं है। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।
हाल ही में पंचायत चुनाव के बाद उन्हें रिलीव किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि वर्तमान में वे धमतरी कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।