IAS: धर्मेंद्र दिल्ली के मुख्य सचिव बने, नरेश कुमार का स्थान लेंगे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार) का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

धर्मेंद्र ने नरेश कुमार (IAS: 1987: UT) की जगह ली है, जिनका आज विस्तारित कार्यकाल पूरा हो रहा है। वर्तमान में धर्मेंद्र अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।

बता दे कि NDMC के चेयरमैन के रूप में काम करते हुए धर्मेंद्र अरुणाचल प्रदेश चले गए और जून 2022 में नरेश कुमार के स्थान पर सीएस के रूप में काम करेंगे।
धर्मेंद्र को केंद्र में सचिव स्तर के पद के लिए भी सूचीबद्ध किया गया है। फिलहाल उनका कार्यकाल 30.09.2025 तक है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles