Hariyana : अनिल विज भड़के, सीएम नायब सैनी के मित्र की चित्रा सरवारा के साथ फोटो पोस्ट की, पूछा-यह रिश्ता क्या कहलाता है

चंडीगढ़। अंबाला छावनी के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अंदरूनी गड़बड़ियों को लेकर एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया है। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भापजा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल पर सवाल उठाए हैं।

विज ने सोशल मीडिया के अपने अधिकृत अकाउंट पर पोस्ट डाली है जिसमें सीएम नायब सैनी के मित्र आशीष तायल की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। विज ने कहा है कि आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं।

आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वहीं कार्यकर्ता भाजपा की विरोधी उम्मीदवार चित्रा सरवारा के साथ भी नजर आ रहे हैं। विज ने आगे सवाल उठाते हुए लिखा है कि ये रिश्ता क्या कहता है। उन्होंने लिखा है कि नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है कि भाजपा उम्मीदवार (अनिल विज) की मुखालफत किसने कराई।

अनिल विज पिछले चार दिनों से अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने मीडिया में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कई बयान दिए हैं।
हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री अनिल विज लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं। विज सरकार में उनकी सुनवाई न होने और उनके आदेशों की अनुपालना न होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं।

img 20250203 1551343366629388268064655

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles