DOPT: आईबी में चार विशेष निदेशक नियुक्त,  सीआईएसएफ, सीआरपीएफ में भी नियुक्तियां

नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ऋत्विक रुद्र (हिमाचल प्रदेश कैडर), महेश दीक्षित (आंध्र प्रदेश कैडर), प्रवीण कुमार (पश्चिम बंगाल कैडर) और अरविंद कुमार (बिहार कैडर) की नियुक्ति को भी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है। ये सभी अधिकारी आईबी में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

प्रवीर रंजन को दो साल के कार्यकाल के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एजीएमयूटी कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एडीजी वितुल कुमार को 31 अगस्त, 2028 तक के लिए इसी बल में विशेष महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वर्तमान एडीजी आर प्रसाद मीणा को 31 जुलाई, 2025 तक इसी बल में विशेष महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles