DOPT: केंद्र सरकार ने 78 आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

नई दिल्ली ।  केंद्र ने नई दिल्ली में नार्थ-ईस्ट, नार्थ, नार्थ-वेस्ट, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी का दिल्ली से ट्रांसफर कर दिया गया है।राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले के बाद केंद्र सरकार ने 78 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। गृह मंत्रालय की इस सूची में 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं।
भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में संबंधित आईएसएस और आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट दी गई है। खास बात है कि पत्र में साफ किया गया है कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े अधिकारियों आवाजाही यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। 33 आईएएस अधिकारियों में से 11 आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जो दिल्ली में तैनात हैं। इन्हें अरुणाचल, मिजोरम, लद्दाख, गोवा, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली भेजा जा रहा है।

दिल्ली से 16 आईपीएस का ट्रांसफर
केंद्र सरकार ने जिन 45 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, उनमें से 16 दिल्ली में ही तैनात हैं। इन लोगों को भी जम्मू-कश्मीर, दादरा नगर हवेली, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और पुड्डुचेरी भेजने के आदेश जारी हुए हैं। दिल्ली से ट्रांसफर होने वाले आईपीएस में 2002 बैच के दो अधिकारी मीनू चौधरी और टी. टाबा शामिल हैं। इसमें मीनू चौधरी को मिजोरम और टी. टाबा को अरुणाचल प्रदेश भेजने के आदेश हैं। इसके अलावा अन्य अधिकारी बाकी कैडर वाले राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित हैं।

img 20240912 2009275780589846219942901
DOPT: केंद्र सरकार ने 78 आईएएस, आईपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर 6
img 20240912 2010054217335340279009977
img 20240912 2010238239488720706329749
img 20240912 2010352616879528651174341

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles