IPS: बिहार के DGP आरएस भट्टी को केंद्र ने दी cisf की जिम्मेदारी, IPS दलजीत सिंह चौधरी को BSF की कमान

नई दिल्ली। बिहार के डीजीपी के पद पर सेवारत आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी (आरएस भट्टी/ IPS RS Bhatti) को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दे दी है। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ/ CISF) के महानिदेशक (डीजी) के पद पर नियुक्ति दी है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी (IPS Daljit Singh Chauhary) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। चौधरी अभी एसएसबी (SSB) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।

बता दें कि आरएस भट्टी बिहार कैडर (Bihar Cadre) के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, दलजीत सिंह चौधरी भी यूपी कैडर (UP Cadre) के 1990 बैच के ही आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) हैं।
भट्टी 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसी तरह चौधरी भी 30 नवंबर 2025 में रिटायर होंगे। ऐसे में दोनों ही अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के लिए यह कार्यकाल दिया गया है।

शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर चर्चा में आए थे आरएस भट्टी
आईपीएस आरएस भट्टी (IPS RS Bhatti) को दिसंबर 2022 में बिहार का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था।
इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि भट्टी सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर चर्चा में आए थे।

दलजीत को 3 बार मिला राष्ट्रपति पदक
दिल्ली में जन्मे यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उनका जन्म 25 नवम्बर 1965 को में हुआ था। उन्हें अब तक 3 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। दलजीत सिंह चौधरी 1990 बैच के यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वो 30 नवंबर 2025 को रिटायर होंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles