CBI का बड़ा खुलासा: रिश्वत लेकर A++ ग्रेड देने का खेल, NAAC टीम के सदस्य और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी गिरफ्तार

भोपाल। CBI ने बड़ा खुलासा करते हुए रिश्वत लेकर A++ ग्रेड देने का खेल, NAAC टीम के सदस्य और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भोपाल की लेक सिटी यूनिवर्सिटी के डीन भी शामिल हैं।
CBI ने इस सिलसिले में देशभर में 20 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 37 लाख कैश, लैपटॉप, गोल्ड समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
NAAC रेटिंग घोटाला में गुन्टूर के शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों और NAAC निरीक्षण टीम के सदस्यों समेत 10 गिरफ्तार किए गए हैं।
A++ ग्रेड के लिए रिश्वतखोरी: JNU, बेंगलुरु यूनिवर्सिटी समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर जांच के घेरे में
नई दिल्ली/गुन्टूर। CBI ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की रेटिंग में घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। गुन्टूर, आंध्र प्रदेश के कोनेरु लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (KLEF) के पदाधिकारियों और NAAC निरीक्षण टीम के सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
CBI के अनुसार, यह शिक्षण संस्थान रिश्वत देकर A++ रेटिंग हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में NAAC निरीक्षण टीम के चेयरमैन और कई सदस्य भी शामिल पाए गए।
CBI ने मामले की जांच करते हुए देशभर में 20 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें चेन्नई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पलामू, संबलपुर, भोपाल, बिलासपुर, गौतम बुद्ध नगर और नई दिल्ली शामिल हैं। इस दौरान 37 लाख रुपये कैश, 6 लैपटॉप, iPhone 16 Pro, सोने का सिक्का और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

जी.पी. सारधी वर्मा, कुलपति, KLEF, गुन्टूर
कोनेरु राजा हरीन, उपाध्यक्ष, KLEF
ए. रामकृष्ण, निदेशक, KL यूनिवर्सिटी, हैदराबाद


NAAC निरीक्षण समिति के सदस्य:
4. समरेन्द्र नाथ साहा, कुलपति, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी (NAAC चेयरमैन)
5. राजीव सिजारिया, प्रोफेसर, JNU, दिल्ली (NAAC कोऑर्डिनेटर)
6. डी. गोपाल, डीन, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ
7. राजेश सिंह पवार, डीन, फार्मेसी  जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी भोपाल
8. मानस कुमार मिश्रा, निदेशक, जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
9. गायत्री देवराजा, प्रोफेसर, दावणगेरे यूनिवर्सिटी
10. बुलु महाराणा, प्रोफेसर, संबलपुर यूनिवर्सिटी

CBI ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles