CBI ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में प्रधान आयकर आयुक्त को गिरफ्तार किया

पटना। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को आयकर विभाग (पटना और धनबाद) के प्रधान आयुक्त और चार अन्य को विभिन्न करदाताओं से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त संतोष कुमार को 10 लाख रुपये की कथित अवैध रिश्वत के लेन-देन के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके साथ चार अन्य व्यक्तियों – गुरपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक चौरसिया और प्रणय को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है वह विभिन्न आयकरदाताओं से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांग रहे थे और ले भी रहे थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह भी आरोप है कि प्रधान आयकर आयुक्त (पटना और धनबाद) की तरफ से कई लोग काम कर रहे थे।’’ अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद पटना, धनबाद और नोएडा में करीब 21 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई।सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सभी आरोपियों को 28 अगस्त 2024 को पटना में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

img 20240828 wa0016222814771066606904
CBI ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में प्रधान आयकर आयुक्त को गिरफ्तार किया 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles