Army Gangrape Case: आर्मी जोन में गैंगरेप पर भड़की सियासत; राहुल बोले- भाजपा राज में कानून खत्म

भोपाल। इंदौर के पास महू में हुई गैंगरेप की घटना ने देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। दोनों ने कहा है कि महिला सुरक्षा के मामले में भाजपा पूरी तरह से विफल है। न तो कानून व्यवस्था है न ही जनता की कहीं सुनवाई है।

राहुल गांधी ने कहा

img 20240912 155042300282948112198982
Army Gangrape Case: आर्मी जोन में गैंगरेप पर भड़की सियासत; राहुल बोले- भाजपा राज में कानून खत्म 4

राहुल गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है – और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें – देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे !

मायावती ने क्या कहा
मध्यप्रदेश के इन्दौर में पर्यटक स्थल जामगेट में घूमने गए सेना के दो अफसरों पर हमला, उन्हें बंधक बनाना तथा उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म की घटना अति-शर्मनाक। सरकारों द्वारा लगातार हो रही ऐसी जघन्य घटनाओं को उसकी गंभीरता से नहीं लेने से ही स्थिति बेकाबू। सरकार ध्यान दे।

घटना ये बताई जा रही है
इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट पर अपनी महिला मित्रों के साथ देर रात आर्मी के अधिकारी घूमने आए थे। यहां पर शूटिंग रेंज भी है जहां सभी आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। तभी कुछ बदमाश आए और सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद सेना के अधिकारियों की जमकर पिटाई की। एक अफसर व एक युवती को बंधक बना लिया और साथी अफसर के साथ एक युवती को छोड़ दिया। इन्हें बोला कि 10 लाख रुपए लेकर आओ तभी इन दोनों को छोड़ेंगे। बदमाशों के चंगुल से छुटकर आए अधिकारी और महिला ने अपनी ही आर्मी यूनिट और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश दोनों बंधक को छोड़कर भाग निकले। जिस महिला मित्र को बंधक बनाया था उसके साथ गैंगरेप की आशंका है।

img 20240912 1551172027176956407965157
Army Gangrape Case: आर्मी जोन में गैंगरेप पर भड़की सियासत; राहुल बोले- भाजपा राज में कानून खत्म 5

घायल सेना के अधिकारियों और महिला मित्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार देर रात 2.30 बजे घटी थी। बुधवार शाम को महिलाओं को होश आया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल के अनुसार आर्मी के अधिकारियों के बयान के आधार पर लूट, मारपीट, फिरौती व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles