Wedding: Shivraj की होने वाली बहू ने माला लहराकर किया डांस, ससुराल गेंदा फूल…गाने पर नाचे दूल्हा-दुल्हन

भोपाल। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में जोधपुर में शुरू हो गई हैं। कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ 6 मार्च को सात फेरे लेंगे।

इससे पहले मंगलवार देर रात शिवराज और अनुपम बंसल के परिवार ने उम्मेद भवन पैलेस में साथ डिनर किया और शिवराज का बर्थ डे केक काटा गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन ने कुछ गेम भी साथ खेले और मिलकर डांस भी किया।

दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना… इश्क है, ये इश्क है… और ससुराल गेंदा फूल गाने पर साथ डांस किया। उम्मेद पैलेस में आज मेहंदी की रस्म हुई। रात को संगीत का प्रोग्राम होगा। बुधवार दोपहर को मप्र के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, प्रभुराम चौधरी भी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे।

हाथों में रचाई मेहंदी

सूत्रों के अनुसार कार्तिकेय-अमानत के विवाह समारोह के तहत आज दिन में मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी में गीत-संगीत के बीच कार्तिकेय और अमानत ने डांस किया। इस दौरान दोनों परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। दोनों पक्षों ने डांस किया। आज शाम को संगीत का प्रोग्राम होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवराजसिंह के छोटे बेटे की शादी के दौरान भी केंद्रीय मंत्री चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… और उनकी पत्नी साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू… गीत गाकर बेटे की शादी के जश्न को यादगार बना दिया था।

screenshot 20250305 1938003124775431923035914
screenshot 20250305 1936057764730632723680741

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles