Madhya Pradesh:  इस महिला को सल्यूट, कठिन समय में भी हौसला दिखाया अटूट, दुख दर्द गया पीछे छूट

सौजन्य फेसबुक वॉल
मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर एक महिला को दौड़ते देख हर कोई चौंक जाता है। सिर पर सामान, चेहरे पर आत्मविश्वास—लेकिन यह कोई आम कुली नहीं हैं!

40 पुरुष कुलियों के बीच संध्या मारवी अकेली महिला कुली हैं, जिन्होंने साहस और संघर्ष से एक नई मिसाल कायम की है। मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन पर काम करने वाली संध्या ने अपने तीन छोटे बच्चों की परवरिश के लिए यह चुनौतीपूर्ण पेशा अपनाया, जब उनके पति का निधन हो गया। 

हर रोज़ कुंडम से 45 किलोमीटर दूर जबलपुर से कटनी रेलवे स्टेशन तक का सफर तय कर, वे 40 पुरुष कुलियों के बीच कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत करती हैं। संध्या की हिम्मत और जज़्बे को देखकर हर कोई प्रेरित होता है। यह सिर्फ संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि एक मां के संकल्प और समर्पण की मिसाल है, जिसने अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर चुनौती को स्वीकार किया। 

Exit mobile version