Ajay Jadeja: जामनगर शाही परिवार के उत्तराधिकारी घोषित

टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर हरफनमौला बल्लेबाज अजय जडेजा अपने सौम्य स्वभाव और बेहद अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज उन्हें जामनगर शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। जाम साहब शत्रुशल्य सिंह महाराज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं कि अजय जडेजा ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया, जामनगर के लोगों के लिए यह एक वरदान है।

अजय जडेजा की बात करें तो वह नवानगर राज घराने से आते हैं। क्रिकेट के मैदान पर अजय जडेजा ने अपनी अलग छाप छोड़ने में सफलता हासिल की। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अजय जडेजा क्रिकेट कमेंट्र के साथ प्रेजेंटेटर की भी भूमिका निभाते हैं। पिछले विश्वकप में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी। उनके मार्गदर्शन में अफगानिस्तान टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

अब जब अजय जडेजा जामनगर घराने के उत्तराधिकारी घोषित हो गए हैं तो उनकी संपत्ति को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में आपको हम अजय जडेजा के शाही महल से लेकर उनकी अकूत संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे जो आपको हैरान कर देगी।

img 20241012 1956493168146149310780202
Ajay Jadeja: जामनगर शाही परिवार के उत्तराधिकारी घोषित 4

अजय जडेजा टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से भी ज्यादा अमीर हैं। रिपोर्ट की मानें तो विराट कोहली की कुल नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपए है जबकि अजय जडेजा की नेटवर्थ इससे कहीं ज्यादा है। उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो 1455 करोड़ रुपए से अधिक है।

अजय जडेजा महाराजा रणजीत सिंहजी और महाराजा दलीप सिंहजी के वंशज हैं। उन्ही के नाम पर रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी। अजय जडेजा के पिता दौलत सिंहजी भी काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। वो तीन बार जामनगर से सांसद रहे।

img 20241012 195706516321136484791329
Ajay Jadeja: जामनगर शाही परिवार के उत्तराधिकारी घोषित 5

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles