Vikram University: प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को बनाया गया नया कुलपति

उज्जैन। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्पण भारद्वाज, विक्रम विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए हैं। वे मूलतः जावरा के रहने वाले हैं और कैमेस्ट्री के प्रोफेसर हैं। लंबे समय से माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य हैं।

13 सितंबर 2024 को विक्रम विश्वविद्यालय के 31वें कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। समय रहते नए कुलगुरु की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी न होने से प्रोफेसर पांडे ही अब तक राजभवन के आदेश से कुलगुरु का दायित्व निभा रहा है।

कुलगुरु बनने को 150 से अधिक प्रोफेसर ने आवेदन किया था, जिनमें से प्रोफेसर डा. अर्पण भारद्वाज का चयन हुआ है। प्रदेश के इतिहास में ये संभवत पहला अवसर है जब उस महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति बनाया गया है जहां के छात्र प्रदेश के पदस्थ मुख्यमंत्री (डा. मोहन यादव) रह चुके हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles