Shivraj के बड़े बेटे कार्तिकेय की अमानत के साथ दिल्ली में हुई सगाई, दोनों परिवारों के 50 लोग हुए शामिल

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अमानत बंसल से सगाई हुई। दिल्ली की एक होटल में गुरुवार रात को सगाई का कार्यक्रम रखा था। इसमें दोनों परिवारों को मिलाकर 50 लोग ही शामिल हुए।

कार्तिकेय देश की जानी-मानी लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल के दामाद बनने जा रहे हैं। अनुपम बंसल की बेटी अमानत से बेटे का रिश्ता पक्का होने की जानकारी शिवराज ने 1 महीने पहले ही दी थी। 17 अक्टूबर को सगाई की तारीख भी बताई थी।

बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई के एक दिन पहले यानी बुधवार को शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। शिवराज ने पीएम मोदी को दोनों बेटों की शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया।

Shivraj के बड़े बेटे कार्तिकेय की अमानत के साथ दिल्ली में हुई सगाई, दोनों परिवारों के 50 लोग हुए शामिल 8

Exit mobile version