President: उज्जैन में संस्कृति और सभ्यता की परंपरा: राष्ट्रपति
उज्जैन के पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया

उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन
उज्जैन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन में कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। कार्यक्रम में उज्जैन के पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया।
राष्ट्रपति ने कहा- मैंने अपनी जनसेवा की यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही की थी। नोटिफाइडड एरिया काउंसिल की अध्यक्ष रहने के दौरान मैं प्रति दिन एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाती थी। सफाई कार्य का निरीक्षण करती थी। इस दौरान अच्छे कामों को देखकर खुशी होती थी। पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान देशव्यापी अभियान बन गया है। इससे देश में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
राष्ट्रपति ने कहा- मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि मध्यप्रदेश के कई शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है। 2025 तक चलने वाले स्वच्छता भारत मिशन के दूसरे चरण के दौरान हमें संपूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य पूरा करना है। राष्ट्रपति ने सफाई मित्र सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत और अंत जय महाकाल के जयघोष के साथ किया।
सामाजिक-धार्मिक विकास करेगा सिक्स लेन हाईवे: पटेल
कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे से आध्यात्मिक-सांस्कृतिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यह हाईवे मध्यप्रदेश का पर्यटन, सामाजिक और धार्मिक विकास भी करेगा।
इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर, यह हमारा गौरव: मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छ भारत अभियान में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। इंदौर सात बार से देशभर में सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। सबसे स्वच्छ राजधानी का अवार्ड भी भोपाल को मिला है। यह हमारा गौरव है। राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेसीडेंट को महाकाल लोक का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल इंदौर में राष्ट्रपति को अपनी ओर से चंदेरी साड़ी गिफ्ट की।
राष्ट्रपति ने खरीदी 33 हजार रुपए की दो साडिय़ां
राष्ट्रपति कल इंदौर के मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं, जहां कलाकारों से मुलाकात की। मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। मृगनयनी एम्पोरियम में राष्ट्रपति ने धार की बाग प्रिंट की साड़ी और ड्रेस मटेरियल बनाने वाले स्थानीय कलाकार मुबारिक खत्री से बाग प्रिंट के बारे में जानकारी ली। खत्री ने राष्ट्रपति के लिए विशेष रूप से गुलाबी और रेड-ब्लैक कलर में डिजाइन की गई बाग प्रिंट की साड़ी भेंट की। मृगनयनी के स्टाफ ने बताया कि राष्ट्रपति को कोसा सिल्क और महेश्वरी सिल्क की दो साडिय़ां पसंद आईं। उन्होंने ये दोनों ही साडिय़ां खरीदीं। इनमें से एक साड़ी 14 और एक साड़ी की कीमत 19 हजार रुपए है।
गर्भगृह में पूजन कर महाकाल लोक देखा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मेलन के बाद महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन कर पूजन किया। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। राम गुरु, आकाश पुजारी और बाला गुरु ने पूजन के बाद केसरिया दुप्पटा ओढ़ाकर राष्ट्रपति को प्रसाद दिया। इसके बाद महाकाल लोक देखा और उसकी प्रशंसा की।

img 20240919 1522001683496918537212422
President: उज्जैन में संस्कृति और सभ्यता की परंपरा: राष्ट्रपति
उज्जैन के पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles