National: सीताराम येचुरी का निधन, राजनेताओं ने लिया शोक व्यक्त

नई दिल्‍ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। येचुरी को फेफड़े में संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था।

सीताराम येचुरी भारतीय वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा थे। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता एसएस येचुरी आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग में इंजीनियर थे। मां कलपक्‍म येचुरी सरकारी कर्मचारी थीं।

येचुरी का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ।  हैदराबाद के ऑल सैंट हाईस्‍कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद साल 1969 में आगे की पढ़ाई के लिए दिल्‍ली आ गए। यहां प्रेसिडेंट स्‍कूल नई दिल्‍ली में दाखिला लिया। सीताराम ने 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था।वरिष्ठ नेता और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन के बाद राजनेताओ ने शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को राहुल गांधी समेत कई राजनेताओं ने सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि वह देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत के विचार के रक्षक थे। सीताराम येचुरी जी एक मित्र थे। मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करूंगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

Exit mobile version